September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

नौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार

बलरामपुर। नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने ही रिश्तेदार से लाखों रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र थमाने के मामले में थाना चलगली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित का सगा रिश्तेदार (भांजा) ही निकला।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामऔतार पिता संजीवन राम (उम्र 29 वर्ष), निवासी थाना चलगली ने 10 सितंबर को थाने में  शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके रिश्ते के भांजे आशीष पिता रामदिल (उम्र 21 वर्ष), निवासी सरस्वतीपुर (चौकी रनहत) ने नौकरी दिलवाने और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा दिया। आरोपी पहले घर आकर जरूरी दस्तावेज और 50,000 रुपये नकद ले गया।

​इसके बाद आरोपी ने फिनो पेमेंट बैंक का बारकोड भेजकर फोन-पे के जरिए अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपये ट्रांसफर करवाए। विश्वास जीतने के लिए शातिर आरोपी ने नोडल अधिकारी के नाम से तैयार एक फर्जी नियुक्ति पत्र (अपॉइंटमेंट लेटर) प्रार्थी के व्हाट्सएप पर भेजा। इसके बाद पासबुक और पैन कार्ड मांगते हुए और भी रकम ऐंठ ली। प्रार्थी ने बैंक ट्रांसफर और नकद मिलाकर कुल 2,02,000 रुपये आरोपी को दिए।

​पैसे लेने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी और प्रार्थी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया और घर जाने पर भागने लगा।

​शिकायत पर चलगली पुलिस ने धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी आशीष को 19 सितंबर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त वीवो कंपनी का मोबाइल जब्त कर आरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

​इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा, साइबर आरक्षक आकाश तिवारी और महिला आरक्षक विनीता यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!