November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्त

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और घोर लापरवाही बरतने वाले एक आरक्षक पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कड़ा एक्शन लिया है। डायल 112 वाहन में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर सरकारी वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने के आरोप में आरक्षक संजय मारकण्डे को तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया गया है।

​नशे की हालत में हुआ था पिकअप से जोरदार एक्सीडेंट

घटना 7 जुलाई 2026 की रात की है। चौकी वाड्रफनगर (थाना बसंतपुर क्षेत्र) में संचालित डायल 112 वाहन क्रमांक CG-03-A-2749 में आरक्षक संजय मारकण्डे और चालक ओमप्रकाश यादव तैनात थे। रात करीब 11:40 बजे एक इवेंट की सूचना मिलने पर दोनों वाहन लेकर ग्राम सिवरी बरतीकला की ओर रवाना हुए।

​वाड्रफनगर-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर न्यू पंचवटी ढाबा के पास डायल 112 वाहन सामने से आ रही पिकअप क्रमांक UP-64-CT-1055 से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरकारी डायल 112 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

​मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई थी पुष्टि

हादसे के बाद मौके पर पहुंची टीम को आरक्षक और चालक की हरकतों से उनके नशे में होने का संदेह हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में कराए गए डॉक्टरी मुलाहिजे में दोनों के शराब के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि हुई।

​विभागीय जांच के बाद एसपी का कड़ा फैसला

प्रकरण में विभागीय जांच बैठाई गई थी, जिसमें आरक्षक संजय मारकण्डे पर सुरक्षा गार्ड जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने, नशे की हालत में सरकारी वाहन को गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त कराने, घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचरण के आरोप पूरी तरह प्रमाणित पाए गए।

​जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्कालीन चौकी वाड्रफनगर व हाल रक्षित केंद्र बलरामपुर में पदस्थ आरक्षक संजय मारकण्डे को 19 सितंबर को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी के इस सख्त कदम से महकमे में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!