November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर

राजपुर। ग्राम पंचायत कोटपाली स्थित पंचायत भवन के समीप अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। यह बैठक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जिलाध्यक्ष व्यासमुनि यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष रामधार यादव के संयुक्त आतिथ्य में संपन्न हुई।

​बैठक में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, नशाबंदी लागू करने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे प्रमुख विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज को सकारात्मक सोच, शिक्षा और एकजुटता के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

​जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग का संकल्प

महासभा के जिला महामंत्री राजेश यादव ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी गरीब परिवार की बेटी के विवाह में रुकावट नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे परिवारों की मदद के लिए सामूहिक रूप से आगे आने की अपील की।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए नवीन दायित्वों की घोषणा की जिसमें ​श्रीमती आशा यादव: जिला महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) ​राम लखन यादव: जिला उपाध्यक्ष ​अर्जुन यादव: जिला सचिव ​बसंत यादव: नगर अध्यक्ष (बलरामपुर) ​राजेश यादव (भवानीपुर): जिला मीडिया प्रभारी बनाये गए हैं।

​बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुमेश्वर यादव ने किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जयलाल यादव, तिलदेव यादव, भोला यादव, सत्यनारायण यादव, सतदेव यादव, विनय यादव, चंदन यादव, विनोद यादव, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!