
बलरामपुर। जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी 06 जनपद पंचायतों में चरणबद्ध रूप से विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। नियोजक श्रमिन टैलेंट प्रा. लि. द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें प्रत्येक जनपद पंचायत हेतु 20-20 पद निर्धारित हैं। मेला प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आयोजित होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 सितम्बर को कुसमी, 08 सितम्बर को शंकरगढ़, 09 सितम्बर को राजपुर, 10 सितम्बर को वाड्रफनगर, 11 सितम्बर को रामानुजगंज तथा 15 सितम्बर 2026 को बलरामपुर जनपद पंचायत में रोजगार मेला लगेगा। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई (एनटीसी/एनसीवीटी) एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को 15,100 रुपये से 18,000 रुपये मासिक वेतन के साथ पेट्रोल भत्ता देय होगा।
भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल erojgar.cg.in अथवा सीजी रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।



