
स्वतंत्रता दिवस पर सांसद चिंतामणि महाराज एवं कलेक्टर ने सौंपा प्रशस्ति-पत्र
बलरामपुर/बासेन। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सुरेन्द्र यादव को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं जिला कलेक्टर श्रीमतीचन्दन संजय त्रिपाठी द्वारा सुरेन्द्र यादव को उनके निरंतर सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल एक प्रशस्ति पत्र नहीं, बल्कि गौ माता की सेवा के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा ही मेरा संकल्प है और गौ सेवा ही मेरा धर्म है।उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले समाज के लोगों, गौ भक्तों, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी पूरी निष्ठा से गौ सेवा जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम के अंत में रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन, बासेन की ओर से जिला प्रशासन और सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



