November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर सफर हुआ मुहाल,बारिश से सड़क की हालत बदतर,जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर वाहन चालक

राजपुर। अंबिकापुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माणाधीन हिस्से में बारिश के बाद सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है।राजपुरी खुर्द से पाढ़ी के बीच कई स्थानों पर इतने बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं जो जानलेवा साबित हो रहे हैं। इनमें बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो रहा हैजगह जगह कीचड़ के कारण भारी वाहनों के फंसने की स्थिति बन रही है, जिससे मार्ग में अक्सर लंबा जाम लग जा रहा है।

राजपुरी खुर्द से पाढ़ी तथा बलरामपुर से रामानुजगंज तक सड़क निर्माण कार्य जारी है।निर्माणाधीन मार्ग पर बारिश के पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। कई जगह सड़क की सतह उखड़ गई है और गड्ढों में कीचड़ जमा हो गया है।भारी वाहन इन हिस्सों से गुजरते समय फंस रहे हैं। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है। यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित कई क्षेत्रों को जोड़ता है। इस सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री और मालवाहक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं।ऐसे में निर्माण के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए सड़क को चलने योग्य रखना जरूरी है।

बारिश ने उजागर की निर्माण व्यवस्था की खामियां

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही निर्माणाधीन सड़क की स्थिति खराब हो जाती है।जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा हो रहा है। लोगों ने खराब हिस्सों की तत्काल मरम्मत और गड्ढों की भराई कराने की मांग की है।

ठेकेदार को सड़क चालू रखने के निर्देश

एसडीओ एनएच बलरामपुर निखिल लकड़ा ने बताया कि ठेकेदार को बारिश खुलते ही खराब हिस्सों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क खराब होने पर ठेकेदार को लगातार मरम्मत कर मार्ग को चलने योग्य रखना है, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!