August 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मान

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सेवा सेतु पोर्टल का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि सेवा सेतु पोर्टल के संचालन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के निर्दाेष लकड़ा ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित सेवा सेतु पोर्टल में कार्यरत वीएलई निर्दोष लकड़ा ने वर्ष 2025-26 में उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से 13,912 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई का गौरव हासिल किया।


सेवा सेतु पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के सफल संचालन के लिए निर्दाेष लकड़ा को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन सभी ग्रामीण नागरिकों के विश्वास का भी सम्मान है, जिन्हें उन्होंने समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराईं।


डिजिटल युग में सरकारी सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना सुशासन की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है। जिले में इस बदलाव को साकार करने वाले युवाओं में निर्दाेष लकड़ा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से हजारों ग्रामीण परिवारों तक शासकीय सेवाओं की आसान, पारदर्शी और समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित कर डिजिटल सशक्तीकरण की मिसाल प्रस्तुत की है।


एक समय था जब ग्रामीण अंचलों के लोगों को आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए कई बार जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। समय और धन दोनों की बर्बादी आम बात थी। इस परेशानी को समझते हुए निर्दाेष लकड़ा ने अपने सेवा केंद्र के माध्यम से लोगों तक सरकारी सेवाएँ सरल, त्वरित और पारदर्शी ढंग से पहुँचाने का संकल्प लिया।


तकनीक की समझ, निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों का भरोसेमंद साथी बना दिया। सेवा सेतु केंद्र ग्रामीणों के लिए केवल एक सेवा केंद्र नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का भरोसेमंद समाधान बन चुका है।


वर्ष 2025-26 में निर्दाेष लकड़ा ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 13,912 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर उपलब्धि हासिल की। यह हजारों परिवारों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की समय पर पहुँच सुनिश्चित करने का प्रमाण है। उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर उन्हें प्रदेश में सेवा सेतु सेवाओं के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई के रूप में पहचान मिली। यह उपलब्धि उनकी कार्यनिष्ठा, दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।


निर्दाेष लकड़ा बताते हैं कि हमारा उद्देश्य केवल सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि तकनीक के माध्यम से हर नागरिक का जीवन आसान बनाना है। जब लोगों का समय बचता है और उन्हें बिना भटकाव के सुविधाएँ मिलती हैं, तभी डिजिटल भारत का सपना साकार होता है। वे कहते है कि यदि सेवा का भाव, तकनीक का सही उपयोग और जनहित की सोच साथ हो, तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल क्रांति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!