September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारी

बलरामपुर/बासेन। शासन की महत्वाकांक्षी सुरभि गौधाम बासेन योजना के अंतर्गत संचालित गौ धाम में अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर संजय दुबे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा सहित संबंधित अधिकारीयों ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरभि गौधाम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों के साथ बैठक कर शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के उद्देश्य, संचालन एवं इससे होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान जनपद सीईओ संजय दुबे ने क्या क्या चीज कमी हैं उसके बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए गौ संरक्षण, जैविक कृषि को बढ़ावा तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही ग्रामीणों के सुझाव भी प्राप्त किए गए और योजना के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए योजना के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!