August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बलरामपुर। तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रदेश के विभिन्न शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। रामानुजगंज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीयन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की कुछ रिक्त सीटों पर काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।


विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीयन की अंतिम तिथि 08 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए एक और अवसर प्रदान करते हुए स्पॉट एडमिशन हेतु आवेदन प्रक्रिया 13 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। स्पॉट एडमिशन के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इच्छुक विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीयन कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!