September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्त

बलरामपुर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार के संचालन में अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायतों की जांच में छात्रावास में संस्था स्तर पर प्रवेशित 50 सीटों की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। इसके साथ ही गुणवत्ताहीन भोज्य पदार्थ परोसने तथा आवश्यक पंजियों का समय पर अद्यतन नहीं किए जाने की शिकायतें भी सामने आई थीं।


इन शिकायतों के संबंध में प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती काजूरीना पण्डो से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अधिकारी द्वारा श्रीमती काजूरीना पण्डो (मूल पद सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला पटेवा, विकासखंड वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर) को प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार के अधीक्षिकीय दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।
छात्रावास के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास बलंगी, विकासखंड वाड्रफनगर की अधीक्षिका श्रीमती लक्ष्मी पैकरा को आगामी आदेश तक प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!