September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल

बलरामपुर। नगर पालिका रामानुजगंज में नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 98,600 रुपये का शमन शुल्क की गई वसूल।

बलरामपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत नगर पालिका रामानुजगंज क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करते हुए उन्हें बाईपास मार्ग (पहाड़ी मंदिर चौक – महाराणा प्रताप चौक – कनहर बैरियर, झारखंड) से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। यह व्यवस्था नगर क्षेत्र में यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

इसके बावजूद लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कई भारी वाहन चालक प्रतिबंधित मार्ग का उपयोग करते हुए पहाड़ी मंदिर चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक होते हुए अंतर्राज्यीय कनहर बैरियर की ओर आवागमन कर रहे हैं।

उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिनांक 23 जुलाई 2026 की पूरी रात्रि यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन जांच एवं चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान मौके पर नो-एंट्री उल्लंघन के 20 प्रकरणों में 40,000 रुपये, बिना सीट बेल्ट के 2 प्रकरणों में 1,000 रुपये तथा अन्य 1 प्रकरण में 1,000 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार ऑनलाइन ई-चालान के माध्यम से नो-एंट्री के 9 प्रकरणों में 18,000 रुपये तथा अन्य प्रकरणों में 38,600 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

इस प्रकार विशेष अभियान के दौरान कुल 29 नो-एंट्री प्रकरणों में 58,000 रुपये, बिना सीट बेल्ट के 2 प्रकरणों में 1,000 रुपये तथा 10 अन्य प्रकरणों में 39,600 रुपये सहित कुल 41 प्रकरण पर 98,600 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नो-एंट्री एवं यातायात संबंधी नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा भारी वाहनों का संचालन केवल निर्धारित बाईपास मार्ग से ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!