September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर/राजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।

       दिए गए ज्ञापन में देशभर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त गंभीर खामियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इन घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

         ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं पर संसद में विस्तृत चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज सभी एफआईआर एवं आपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं।

          धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नीरज तिवारी ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। विद्यार्थियों को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाती रहेगी।

           ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला लघुवनोपज समिति अध्यक्ष लाल साय मिंज, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम बिहारी यादव, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव बृजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पाण्डेय, सुनील भगत, ब्लॉक उपाध्यक्ष विद्यानंद दुबे, विकाश अंबष्ट, पीटर लकड़ा, आनंद मसीह, नूतन खलखो, लक्ष्मी सोनी, दीपिका तिर्की, नेहा चौबे, अनुराधा यादव, राजेंद्र मिश्रा, मनोज अग्रवाल, रूपेश यादव, रवि सोनी, प्रमोद ठाकुर, संजीव गुप्ता, कौशल चौबे, अमीन साय, आलोक सिंह, पंकज ठाकुर, सरजू लकड़ा, लुकेश यादव, श्याम दास, अविनाश तिग्गा, सुशील पैकरा, अनिल यादव, सोहर एक्का, अखिल श्रीवास्तव, नारद सिंह, रूप नारायण सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!