September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आग

बलरामपुर। जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के राधानगर में हुई हत्या के बाद बौखलाए मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर मे आग लगा दी है।

     घटना सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है जहां मृतक शिक्षक जयकरण जगते अपने स्कूल जाने के लिए निकल रहा था तभी घर से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर उसके चचेरे भाई बृजमोहन एवं हरिमोहन ने शिक्षक की गला रेट कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है परंतु इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों में काफी गुस्सा देखी गई और मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगाने की घटना सामने आया है।

    त्रिकुंडा के राधानगर निवासी जयकरन जगते ग्राम धमनी कुमीहा के विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। वे रोज की तरह अपने स्कूल धमनी कुमिहा विधायक जाने के लिए अपने मोटरसाइकिल से निकले थे अपने घर से करीब आधा किलोमीटर ही निकले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे उसके चचेरे भाई बृजमोहन और हरिमोहन ने उसका रास्ता रोक लिया और हथौड़े व चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे शिक्षक जयकरन मोटरसाइकिल से गिर पड़े जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से उसका गला रेत दिए।इस घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!