
बलरामपुर। जिले त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है।स्कूल के लिए जा रहे शिक्षक पर उसके ही चचेरे भाइयों ने मिलकर गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है।
घटना सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। त्रिकुंडा के राधानगर निवासी जयकरन जगते ग्राम धमनी कुमीहा के विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। वे रोज की तरह अपने स्कूल धमनी कुमिहा विधायक जाने के लिए अपने मोटरसाइकिल से निकले थे अपने घर से करीब आधा किलोमीटर ही निकले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे उसके चचेरे भाई बृजमोहन और हरिमोहन ने उसका रास्ता रोक लिया और हथौड़े व चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे शिक्षक जयकरन मोटरसाइकिल से गिर पड़े जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से उसका गला रेत दिए।इस घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे गाँव मे दहशत का माहौल है।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घटना का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक जयकरन जगते एवँ उसके चचेरे भाई बृजमोहन 25 वर्ष एवँ हरिमोहन 24 वर्ष के बीच जमीन विवाद चल रहा था। इस मामले में परिवार में जमीन का बंटवारा भी हो चुका था। इसके बाद भी शिक्षक ने उन्हें अपने हिस्से की जमीन का सीमांकन करने और जोतने नही दे रहा था जिससे विवाद बना हुआ था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जाँच में जुट गई है।



