June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

सड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँगअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurJoblifestyle

सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध

बलरामपुर। शासन की जन हितैषी एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों के लिए सुशासन का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के माध्यम से अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो रहा है।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, नाम परिवर्तन संबंधी राजपत्र अधिसूचना सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इससे नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली है तथा समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

शासन द्वारा डिजिटल सेवाओं का विस्तार पंचायत स्तर तक किया गया है। इसके अंतर्गत विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, स्ट्रीट लाइट परिवर्तन, साफ-सफाई व्यवस्था से संबंधित आवेदन सहित विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही आवेदन की ऑनलाइन ट्रैकिंग व्यवस्था से पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भी बढ़ावा मिला है।

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा सेतु पोर्टल को व्हाट्सएप से भी जोड़ा गया है, जिससे लोग घर बैठे सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सेवा सेतु केंद्रों तथा पंचायत सचिवों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

शासन-प्रशासन ने जिले के नागरिकों से सेवा सेतु पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग कर डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने तथा सुशासन की इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!