June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्धअवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,महान नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर 3 ट्रैक्टर वाहन जब्त
BalrampurBussinesscrimejashpurJoblifestyle

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,महान नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर 3 ट्रैक्टर वाहन जब्त

बलरामपुर/राजपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए सतत् निगरानी रखते हुए अवैध कार्यों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम द्वारा राजपुर विकासखंड अंतर्गत सिंहचौरा एवं गोपालपुर ग्राम स्थित महान नदी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान टीम ने महान नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज रेत से भरे 3 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों के पास वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग द्वारा जब्त किए गए सभी वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस थाना राजपुर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया । जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल गुलाटी ने बताया कि संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध खनिज नियमों एवं प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से निरीक्षण और कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!