September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestyle

संशोधित भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के अनुरूप राजस्व अपील प्रकरणों की सुनवाई अब कलेक्टर न्यायालय में

प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक बुधवार के साथ शुक्रवार को भी होगी सुनवाई

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत संहिता की धारा 44(2)(क) में किए गए संशोधन के परिपालन में जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत उपखण्ड अधिकारी अथवा उप सर्वेक्षण अधिकारी द्वारा पारित आदेशों के विरुद्ध न्यायालय आयुक्त, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर में विचाराधीन सभी प्रकरण अग्रेत्तर कार्यवाही एवं निराकरण के लिए कलेक्टर न्यायालय, बलरामपुर-रामानुजगंज को स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

कलेक्टर न्यायालय में राजस्व प्रकरणों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से न्यायालय की सुनवाई व्यवस्था में विस्तार किया गया है। पूर्व निर्धारित न्यायालय दिवस प्रत्येक बुधवार के अतिरिक्त अब प्रति सप्ताह शुक्रवार को भी प्रकरणों की नियमित सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस संबंध में संबंधित अधीनस्थ न्यायालयों, अधिवक्तागण एवं समस्त पक्षकारों को सूचित किया गया है कि वे संशोधित व्यवस्था के अनुसार नियत तिथियों पर उपस्थित होकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!