June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्धअवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,महान नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर 3 ट्रैक्टर वाहन जब्त
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganv

विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त,स्कूल बसों का किया गया औचक निरीक्षण,13 बसों पर चलानी कार्यवाही

बलरामपुर। एक दिवसीय विषेष चेकिंग अभियान के तहत् की गई ‘‘स्कूल/काॅलेज बसों’’ की चेकिंग स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की परखी गई व्यवस्था, कमियां मिलने पर आवश्यक कार्यवाही के साथ दिए निर्देश।

           दिनांक 08-06-26 को जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक दौरान अध्यक्ष एवं कलेक्टर बलरामपुर तथा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 12/06/2026 को जिला बलरामपुर के शंकरगढ़, रामानुजगंज एवं वाड्रफनगर में स्कूल बसों का विशेष जांच अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर(भा पु से ) के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में जिला परिवहन, पुलिस एवं यातायात की टीम द्वारा संयुक्त रूप से शैक्षणिक संस्थानों के स्कूल/काॅलेज बसों की जांच हेतु बुलाया गया था । जिसमें रामानुजगंज में 20 बसें, शंकरगढ़ में 17 बसें तथा वाडरनगर में 13 बसें इस प्रकार कुल 50 बसें जांच हेतु उपस्थित हुये माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, जांच में उपस्थित वाहनों का पंजीयन प्रमाण पत्र (आर.सी. बुक), मोटरयान कर जमा की रसीद, वाहन का परमिट,वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र, वाहन का बीमा प्रमाण पत्र, वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक का अनुज्ञा पत्र, स्पीड गवर्नर, वाहन के मैकनिकल फिटनेस की जांच की गई।

       जाँच में 1.हेड लाईट, 2. ब्रेक लाईट, 3. पार्किंग लाईट, 4. इंडिगेटर लाईट, 5. स्टेयरिंग की स्थिति, 6. टायर की स्थिति, 7. वायपर, 8. ब्रेकध्हैण्ड ब्रेक, 9. क्लच, 10. एक्सीलेटर, 11. सीट की स्थिति, 12. हॉर्न, 13. रिफ्लैक्टर इत्यादि की जांच की गई। उक्त जांच के दौरान स्कूल/काॅलेज बसों के लिए दिये गये दिशा-निर्देशों के पालन नहीं करने वालों पर आवश्यक चलानी कार्यवाही भी की गई, शंकरगढ़ मे 05 बसें, रामानुजगंज मे 08 बसों में खामी पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा कुल 13 बसो पर 14000 /-रुपए का चालान किया गया। तथा संबंधित संस्था प्रबंधक को खामी को जल्द से जल्द दूरूस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है।वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह वाले चालकों को लगातार मेडिसीन का उपयोग करने एवं कमजोर दृष्टी वाले वाहन चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दिया गया। जांच के दौरान बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!