June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
BalrampurEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एंटी स्नेक वेनम सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

बलरामपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनकेंद्रित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी लगातार स्वास्थ्य संस्थानों पर स्वयं जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग कर रही हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखण्ड कुसमी चांदो एवं सामरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने चांदो एवं सामरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा व्यवस्था, ओपीडी संचालन, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा उपचार सेवाओं का जायजा लिया तथा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सर्पदंश उपचार सहित आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी एवं ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन कर प्रतिदिन उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्यात्मक जानकारी ली। उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध आवश्यक दवाओं के स्टॉक का निरीक्षण करते हुए सभी जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर एवं विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आमजन को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने प्रसूता महिला से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही दवा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
वर्षा ऋतु को देखते हुए कलेक्टर ने चिकित्सकों से सर्पदंश उपचार की तैयारियों के संबंध में पूछा। उन्होंने एंटी स्नेक वेनम सहित अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्वास्थ्य संस्थानों को विशेष सतर्कता बरतते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनमोल विवेक टोप्पो, जनपद पंचायत सीईओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!