June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganv

सामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगति

भविष्य के अनुरूप हो सभी आवश्यक सुविधाएं-श्रीमती त्रिपाठी

बलरामपुर जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड कुसमी के सामरी में निर्माणाधीन तहसील भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए।

       कलेक्टर ने निर्माणाधीन तहसील भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। इस दौरान कलेक्टर ने तहसील भवन में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ताकि संचालन के समय आम नागरिकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

       कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को कार्य में गति लाते हुए निर्माणाधीन तहसील भवन को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन पूर्ण होने से सामरी क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी सुविधा होगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!