June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganv

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविर

जिला एवं अनुभाग स्तर पर नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

बलरामपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के गौरवशाली और सफल 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक राजस्व अनुविभाग स्तर पर तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन आगामी 18 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इन विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत नए पात्र हितग्राहियों का मौके पर ही पंजीकरण करना, पूर्व से लंबित आवेदनों में आवश्यक त्रुटि सुधार करना तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ सुगम ढंग से जनता को मिल सके।

इस तीन दिवसीय अभियान के सुचारू संचालन, प्रभावी मॉनिटरिंग और विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं अनुभाग स्तर पर नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके तहत जिला स्तर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार अनुभाग स्तर पर शिविरों के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अनुभागों में स्थानीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत संबंधित अनुभाग अधिकारी नोडल एवं जनपद सीईओ सहायक नोडल होंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!