June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
BalrampurEducationHelthjashpurlifestylepatthalganv

समस्या की जानकारी किसी भी माध्यम से मिले, त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता – कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी

सोशल मीडिया बना जनसंवाद का सशक्त माध्यम,पेयजल समस्या का मौके पर पहुंचकर किया गया निरीक्षण,समस्या पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

जन-जन की समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध जिला प्रशासन

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर सक्रिय एवं संवेदनशील है। सोशल मीडिया आज प्रशासन और जनता के बीच प्रभावी जनसंवाद का माध्यम बनकर उभरा है, जिसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया के माध्यम से विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम डिंडों में पेयजल समस्या संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में गांव के हैंडपंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गांव में स्थापित अधिकांश हैंडपंप सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं तथा केवल एक हैंडपंप अकार्यशील है।

ग्रामीणों ने निरीक्षण टीम को बताया कि 2 से 3 हैंडपंपों का पानी रातभर रखने पर लाल रंग का दिखाई देता है। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक जांच एवं निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा पानी की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। चाहे शिकायत हो समस्या किसी भी माध्यम से प्राप्त हो, उस पर त्वरित संज्ञान लेकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच बन गया है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाए और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो। जिला प्रशासन नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सतत प्रयासरत है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!