September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

किसानों को रकबा अनुरूप पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग,कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने किसानों को खरीफ सीजन में आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर कलेक्टर बलरामपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर को ज्ञापन सौंपा।

              ज्ञापन में बताया गया कि मानसून के आगमन के साथ धान सहित खरीफ फसलों की तैयारी शुरू हो चुकी है। ऐसे समय किसानों को यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त आवश्यकता होती है, लेकिन पूर्व वर्षों में खाद की कमी, अनियमित आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की अव्यवस्था के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था,जिससे कृषि कार्य भी प्रभावित हुए थे।

              ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जिले के सभी सहकारी समितियों एवं खाद वितरण केंद्रों में यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों के पंजीकृत रकबे के अनुसार खाद का वितरण किया जाए। साथ ही खाद की कालाबाजारी एवं कृत्रिम कमी पर प्रभावी रोक लगाने, वितरण केंद्रों में अतिरिक्त काउंटर एवं आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा खाद उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।

             नीरज तिवारी ने कहा कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और खेती-किसानी प्रभावित होगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल आवश्यक कदम उठाकर किसानों के हित में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

    इस दौरान रामनरायण जायसवाल, बृजेश मिश्रा, सुरेश यादव, कौशल चौबे, पंकज ठाकुर, संजय यादव, रामनाथ राम, कृष्ण जायसवाल, विक्रम यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!