
बलरामपुर। कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के अनुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहरलाल उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में आबंटित संस्थाओं के इम्पैनलमेंट एवं प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने के कारण 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित की गई है।
इस संबंध में परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को सूचित किया जाता है कि आबंटित संस्थाओं में प्रवेश हेतु शासन से आवश्यक निर्देश प्राप्त होते ही आगामी परीक्षा तिथि एवं प्रवेश प्रक्रिया सबंधी सूचना पृथक से जारी की जाएगी।



