June 13, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती त्रिपाठी ने चांदो एवं सामरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण,दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजासामरी को मिलेगा नया तहसील भवन,कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की प्रगतिमिर्ची का पौधा तोड़ने को लेकर भाई भाई में विवाद पर टांगी से किया हमला,,,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…पशु क्रूरता एवँ अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारमोर गाँव मोर पानी महा अभियान,सरगुजा सांसद ने खेत में फावड़ा चलाकर जल संरक्षण के प्रति दिया जागरूकता का संदेशविभिन्न समस्याओं शिकायतों लंबित प्रकरणों एवँ विभागीय आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 15 कोबलरामपुर पुलिस ने कुख्यात गाँजा तस्करी सहित एक अन्य आरोपी को किया गिरफ्तार,करोड़ो का गाँजा सहित ट्रक को किया जप्त…सूपढाका में पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच पहुंचीं कलेक्टर,इमली के पेड़ नीचे लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएंकेन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 18 से 20 जून तक आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविरजोधपुर महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ,ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpoliticsSurguja

खरीफ सीजन से पहले किसानों के हित में प्रशासन अलर्ट,सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण जारी,पारदर्शिता के साथ खाद-बीज वितरण के निर्देश

बलरामपुर। किसानों के हित को सर्वोपरि मानते हुए जिले के किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों में राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के द्वारा सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
          कलेक्टर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार के द्वारा सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद एवं बीज के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया।

           निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारियों ने समितियों में उपलब्ध स्टॉक, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था, वितरण पंजी की विस्तृत जांच की। किसानों को समय पर एवं सुगमता से खाद एवं बीज उपलब्ध कराने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, कालाबाजारी अथवा बिचौलियों की सक्रियता न हो। किसानों को निर्धारित दर एवं पारदर्शिता के साथ खाद एवं बीज उपलब्ध कराने निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने किसानों से भी चर्चा कर उन्हें खाद-बीज उपलब्धता की जानकारी देते हुए समय से उठाव करने को कहा। साथ ही किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत सहकारी समितियों से ही सामग्री प्राप्त करें।

गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए खाद-बीज भण्डारण एवं वितरण पर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर आवश्यक संसाधन सहजता से उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!