May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

05 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू,,,कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी…

बलरामपुर खरीफ सीजन को सुदृढ़ बनाने किसानों को आधुनिका खेती की दिशा में अग्रसर करने एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा नितियों के बारे में जागरूकता हेतु 5 मई से 20 मई तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा।
             कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में ब्लॉक स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएंगे। अभियान में विशेषज्ञों की टीम द्वारा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही फसल उत्पादन बढ़ाने, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा बागवानी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
अभियान के दौरान कृषि रथ का भी संचालन किया जाएगा, जो गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नैनो उर्वरक, हरी खाद एवं टिकाऊ खेती के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। कृषि अधिकारी ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर वैज्ञानिक सलाह का लाभ लें। कृषि को अधिक लाभकारी एवं उन्नत बनाएं।

निर्धारित दिवसों में लगेगा शिविर :-
         निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 05 मई 2026 को विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत महाराजगंज, 06 मई को कुसमी के चांदो, राजपुर के कोटडीह, 07 मई को रामचन्द्रपुर के ताम्बेश्वरनगर, वाड्रफनगर के गुडरू, 08 मई को बलरामपुर के सरनाडीह, शंकरगढ़ के दोहना, 11 मई को राजपुर के अलखडीहा, शंकरगढ़ के चिरई, 12 मई को कुसमी के सबाग, वाड्रफनगर के गैना, 13 मई को बलरामपुर के पाढ़ी, राजपुर के गोपालपुर, 14 मई को शंकरगढ़ के बेलकोना, रामचन्द्रपुर के डिण्डो, 15 मई को बलरामपुर के झलरिया, 18 मई को ऑडिटोरियम बलरामपुर, 19 मई को रामचन्द्रपुर के कामेश्वरनगर, कुसमी के सामरी तथा 20 मई को बलरामपुर के चितमा एवं वाड्रफनगर के लोधी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!