September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर ही समाधान,,,जनता को मिलेगा त्वरित समाधान का लाभ…

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से प्रशासन द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
         कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत विभिन्न जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविरों में विशेष अभियान के पूर्व में लिए गए आवेदनों के निराकरण की जानकारी साझा की जाएगी साथ ही नए आवेदन लेने के साथ ही यथासंभव प्राप्त आवेदनों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
           सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के 34 ग्रामीण एवं 05 नगरीय निकायों में कुल 39 शिविरों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में 05 मई 2026 को विकासखण्ड बलरामपुर के हाई स्कूल ग्राउंड, महाराजगंज में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में महाराजगंज, जरहाडीह, पुटसुरा, राधाकृष्णनगर, झलपी सौनी, कोटपाली, भैंसामुड़ा, कृष्णनगर एवं सागरपुर पंचायतों के ग्रामीणजन लाभान्वित होंगे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ लें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!