July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

भीषण गर्मी के बीच समाजसेवी ने लोगों के लिए की पहल,,,डेली सब्जी मार्केट में की प्याऊ की व्यवस्था…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में भीषण गर्मी के बीच समाजसेवा की एक सराहनीय पहल सामने आई है। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अग्रवाल जिन्हें स्थानीय लोग “कंबल वाले बाबा” के नाम से जानते हैं, तथा जनपद पंचायत राजपुर के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा राजपुर डेली सब्जी मार्केट के पास हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंडा रसना शरबत प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

        गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्याऊ शुरू किया गया है। यहां राहगीरों, मजदूरों, ग्रामीणों और बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए ठंडा शरबत उपलब्ध कराया जा रहा है। तपती धूप में यह पहल लोगों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है, जहां दूर-दूर से लोग आकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

अशोक अग्रवाल

        अशोक अग्रवाल लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और “कंबल वाले बाबा” के नाम से क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। वे न केवल गर्मी के मौसम में शरबत वितरण की व्यवस्था करते हैं, बल्कि नवरात्रि के अवसर पर भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन करते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नगरवासी भाग लेते हैं।

       इस पुनीत कार्य में आकाश अग्रवाल का भी सक्रिय योगदान देखने को मिल रहा है। दोनों समाजसेवियों की इस पहल को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के कार्य न केवल समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं, बल्कि जरूरतमंदों को राहत भी पहुंचाते हैं।

        भीषण गर्मी के इस दौर में ठंडा रसना शरबत प्याऊ की यह व्यवस्था लोगों के लिए किसी राहत केंद्र से कम नहीं है और समाजसेवा का यह उदाहरण अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!