September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

नौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुशासन तिहार के विशेष अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित

बलरामपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस विशेष अभियान के तहत 30 अप्रैल 2026 तक जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर आमजन से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। साथ ही 1 मई से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
            इसी क्रम में सभी ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार-2026 के तहत आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीण अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शिविरों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक योजनाओं का लाभ ले सकें।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ लें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!