July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उचित मूल्य दुकानों का सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

बलरामपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार सभी उचित मूल्य दुकानों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो पालियों में कुल 8 घंटे दुकान खोलकर राशन वितरण करने के निर्देश है। जिसके अंतर्गत सुबह 8ः00 से 12ः00 बजे तथा दोपहर 2ः00 बजे से 6ः00 बजे तक दुकानों का संचालन किया जाना है।
         हितग्राहियों को खाद्यान्न का उठाव करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने उचित मूल्य दुकानों का सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए है।
जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले में 483 उचित मूल्य की दुकान संचालित है जिसके माध्यम से 2 लाख 34 हजार राशन कार्ड धारियों को प्रति माह लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना संचालित है जिसके अंतर्गत राशन कार्ड धारी अपनी सुविधा एवं इच्छानुसार किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन का उठाव कर सकता है।
खाद्य अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी मोबाईल नंबर 9202608795 पर साझा कर सकते हैं, ताकि समय पर समाधान किया जा सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!