June 17, 2026 |

BREAKING NEWS

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर कलेक्टर की सीधी निगरानी,खाद्यान्न वितरण संबंधी शिकायत का दूरभाष पर ली वस्तुस्थिति की जानकारीशासकीय भूमि पर प्रशासन का चला बुलडोजर,7 एकड़ 75 डिसमिल शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्तपशु तस्करी में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तारसंभागीय उड़नदस्ता टीम को फिर मिली बड़ी सफलता,चार लाख रुपये का 200 नग नशीला इंजेक्शन जप्तमंत्री श्री नेताम 16 जून को जिला बलरामपुर प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिलपंडो बाहुल्य बस्ती में पहुंची स्वास्थ्य टीम,54 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,25 पेयजल स्रोतों का किया गया जल शुद्धीकरणजिंदगी बचाने रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह,19 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथकलेक्टर की संवेदनशील पहल से पहाड़ी कोरवा दिव्यांग हितग्राही को मिली सुविधा,जनचौपाल बनी समाधान का माध्यमसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्यवाही,200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारलक्ष्य शिक्षण संस्थान में स्कूल शिक्षा मंत्री एवँ समाज के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन,विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी,,,लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार कराएं…

बलरामपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में भीषण गर्मी एवं लू से बचाव और प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने आमजन से अपील की है कि लू के प्रति सतर्क रहें तथा इसके लक्षणों की पहचान कर समय पर आवश्यक उपाय करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि लू लगने के प्रमुख लक्षणों में सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह सूखना, चक्कर एवं उल्टी आना, शरीर में कमजोरी व दर्द, अधिक तापमान के बावजूद पसीना न आना, अत्यधिक प्यास लगना, पेशाब कम आना, भूख कम लगना तथा बेहोशी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तेज धूप और अधिक गर्मी में लंबे समय तक रहने से शरीर में पानी और आवश्यक खनिज, विशेष रूप से नमक की कमी हो जाती है, जिससे लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।
        लू से बचाव के लिए आमजन को सलाह दी गई है कि अत्यावश्यक न हो तो दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलते समय सिर और कान को कपड़े से ढककर रखें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। गर्मी के मौसम में हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिल सके। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल का सेवन करें। चक्कर या मितली आने पर तुरंत छायादार स्थान पर विश्राम करें तथा ठंडे पेय, फल का रस, लस्सी या मठा का सेवन करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क परामर्श लिया जा सकता है। लू लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के रूप में मरीज के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें, उसे अधिक मात्रा में पानी व तरल पदार्थ पिलाएं और शीघ्र ही नजदीकी स्वास्थ्य संस्था या अस्पताल में उपचार के लिए ले जाएं। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सावधानी बरतें और दूसरों को भी लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!