September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में नाली निर्माण के लिए जगह जगह खोदे गए गड्ढे व आधे अधूरे नाली बन रही परेशानी का सबब,,,लोगों में आक्रोश…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में धीमी नाली निर्माण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ठेकेदार द्वारा जगह जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया है  जिससे आये दिन सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो जा रही है।धीमे नाली निर्माण से अब नगरवासियों के काफी रोष है।

   करोड़ो की लागत से अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर निर्माण कार्य प्रारंभ है इस कड़ी में सड़क पर पड़ने वाले शहर एवं बस्तियों में नाली का भी निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण की कड़ी में राजपुर नगर में भी लगभग तीन किलोमीटर राजपुर तहसील कार्यालय से लेकर गेयुर नदी तक नाली का निर्माण किया जाना है। ठेकेदार द्वारा नगर में नाली का निर्माण तो कराया जा रहा है परंतु नाली निर्माण का कार्य धीमी गति से होने के कारण अब नगरवासी काफी परेशान हैं। ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे सड़कों पर आवागमन काफी प्रभावित हो रहा है। नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्डो से निकले मालवा सड़क पर होने के कारण आए दिन वाहनों का जाम की स्थिति निर्मित हो जा रहा है। वहीँ नाली निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से होने के कारण नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के लिए जगह जगह गड्ढे खोद कर आधा अधूरा नाली बनाकर छोड़ देने से अब नगरवासियों के काफी आक्रोश व्याप्त है। नगर वासियों का कहना है कि नगर के प्रमुख मार्ग में नाली के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया है और मालवा सड़कों के किनारे होने के कारण वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है आए दिन वाहनों का जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है ठेकेदार द्वारा गड्डो के साथ जगह-जगह आधा अधूरा नाली बनाकर छोड़ देने से भी काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिसके घर के सामने नाली बनाकर छोड़ दिया गया है उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नगर वासियों का कहना है कि नाली निर्माण के साथ-साथ सड़क में मिट्टी फीलिंग का कार्य भी जल्द पूरा करें ताकि लोगों को आने जाने में हो रहे परेशानियों से निजात मिल सके।

   आपको बता दे कि शहर में बन रहे नाली की ऊँचाई ज्यादा होने के कारण सड़क काफी नीची हो गई है और सड़क से दूसरे तरफ जाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। वर्तमान में सड़क से नाली काफी ऊँचा है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हॉस्पिटल एवँ शासकीय कार्यालयों जैसे प्रमुख केंद्रो में जाने के लिए भी लोगो को दूसरे मार्गो का सहारा लेना पड़ रहा है।वहीँ ऐसे कई घर है जहाँ नाली की ऊंचाई अधिक होने के कारण लोगों घरों से निकलने में भी काफ़ी मशक्कत करना पड़ रहा है।ऐसे में लोगो की माँग है कि जल्द से जल्द सड़क पर मिट्टी फिलिंग का कार्य हो ताकि सड़क के दूसरे ओर आना जाना सुगम हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!