July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

बलरामपुर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बलरामपुर का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। संस्था के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि इस वर्ष कुल 81 विद्यार्थी 10 वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। लगभग 62 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रदर्शित किया।
         उन्होंने बताया कि इस वर्ष के छात्र ऋषभ कुमार सिंह ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर अग्रज मौर्या (96.80 प्रतिशत), तृतीय स्थान पर शौर्य राज गुमा (96.40 प्रतिशत), चतुर्थ स्थान पर नेहा सिंह (96.20 प्रतिशत) तथा पंचम स्थान पर देवांश प्रसाद माह (96.00 प्रतिशत) रहे। उन्होंने बताया कि विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने गणित एवं सामाजिक विज्ञान में दो-दो तथा सूचना प्रौद्योगिकी विषय में एक विद्यार्थी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
        विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार पांडे ने इस सफलता पर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय का सुचारु संचालन संभव हो पा रहा है। उन्होंने बेहतर परिणाम के लिए समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी ।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!