September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

लोन के लिए भ्रामक पोस्टर पर पुलिस अलर्ट,,,नागरिकों को इससे बचने की अपील…

राजपुर। राजपुर क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जा रहे भ्रामक पम्पलेट को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने आम जनता से विशेष अपील जारी करते हुए ऐसे फर्जी लोन ऑफर से बचने की सलाह दी है।

        थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के अनुसार बस स्टैंड राजपुर के समीप एक पम्पलेट चस्पा किया गया पाया गया है, जिसमें मात्र 2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ₹1 लाख से ₹5 लाख तक का लोन बिना किसी फाइल चार्ज और गारंटी के उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। पम्पलेट में दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क करने और क्यूआर कोड स्कैन कर राशि जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जो संदेहास्पद है।

         पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के ऑफर आमतौर पर ठगी के उद्देश्य से फैलाए जाते हैं। ठग पहले लोगों को आकर्षक योजनाओं का लालच देकर विश्वास में लेते हैं, फिर प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन या बीमा के नाम पर ऑनलाइन पैसे जमा करवा लेते हैं और बाद में संपर्क बंद कर देते हैं।

         भारद्वाज सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या संस्था द्वारा दिए गए लोन ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें। क्यूआर कोड या किसी लिंक के माध्यम से अग्रिम राशि जमा करने से बचें और केवल मान्यता प्राप्त बैंक या वित्तीय संस्थानों से ही ऋण लें। उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक कम ब्याज दर, बिना गारंटी और बिना दस्तावेज के लोन देने के दावे अक्सर फर्जी होते हैं।

        पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि इस प्रकार की किसी गतिविधि पर संदेह हो तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। साथ ही आमजन को जागरूक रहने और दूसरों को भी सतर्क करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की आर्थिक ठगी से बचा जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!