
बलरामपुर/राजपुर। जिले में आज शाम समय तकरीबन 5 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बहुत तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने लगी और ओले गिरने शुरू हो गए। हवाएं इतनी तेज थी कि पूरा क्षेत्र धूल के गुब्बार से भर गया और दृष्यता भी कम हो गई जिससे लोग काफी परेशान हो गये।

हवाएं इतनी तेज थी की सड़क पर चलने वाले पैदल व दो पहिया वाहन चालको को भी चलने में काफी परेशानी हो गया।तेज आँधी में कारण राजपुर महुआपारा में वन विभाग के सामने पुराने शीशम का पेड़ सड़क पर धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से मुख्य सड़क पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।।करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं व बिजली चमकने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई और ओले गिरने शुरू हो गए।बारिश से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीँ इस बारिश से सड़क पर कीचड़ होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।




