सुने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,,,चोरी का सभी माल बरामद…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। क्षेत्र के सूने मकान में चोरी करने वाले 03 शातिर चोर चढ़े वाड्रफनगर पुलिस के हत्थे, आरोपियों के पास से चोरी किया गया सम्पूर्ण माल किया गया बरामद।
वाड्रफनगर निवासी डॉ० प्रभात रंजन उपाध्याय ने 23 मार्च को चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.03.2026 के दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर के द्वारा इसके वार्ड नंबर-05 वाड्रफनगर पुराना मकान के अन्दर घुसकर बक्सा का ताला तोड़कर बक्सा में रखे बर्तन कांशा का लोटा 16 नग, गिलाश-11 नग, कटोरा-29 नग, थानी-09 नग, गैस सिलेण्डर इण्डेन का कुल रकम करीब 84,300/-रू. का अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में, धारा 305, 341(4), 317(2), 3(5) भा. न्या. सं का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान उपरोक्त आरोपियों को संदेह के आधार पर पुलिस कस्टडी में लेकर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा आरोपियों के पास से चोरी किया गया सम्पूर्ण माल बरामद किया गया है। तीनो आरोपियों चन्द्रिका कुशवाहा पिता स्व० तेजबली उम्र 21 वर्ष निवासी कोटराही, चौकी वाड्रफनगर,दीपक प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-07 वाड्रफनगर एवँ संदीप कुशवाहा पिता अप्रबल कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-05 वाड्रफनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



