July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

गलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नवनियुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह,,,संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करने का आह्वान…

राजपुर। भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा द्वारा विधायक निवास में समस्त मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सातों मोर्चा किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं परिचय आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

     मुख्य अतिथि मन्नालाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है, जहां सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मिलजुलकर कार्य करें और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिल सके।

     कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री संतोष तिवारी, एवं आभार बबलू यादव ने किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिल दुबे, गोपाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष कैलास अग्रवाल, जिला सदस्य रवि प्रताप मरावी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री अनिल गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, पंकज गुप्ता, राजा सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री गौरव सिंह सहित वीरेंद्र रवि,ऋषि सोनी, सत्येंद्र यादव, बरकत अंसारी, सुरेश टोप्पो, मोनिका कुजूर, अवित यादव, राजेश नाग, अनुज यादव, रोशन गुप्ता और विजय यादव सहित सभी मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!