September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन एवँ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बलरामपुर। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सतत रूप से सक्रिय है। इसी कड़ी में विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरना टोली क्षेत्र में मुखबिर के द्वारा अफीम की संभावित खेती की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रथम दृष्टिया पाया गया कि लगभग 2 एकड़ से अधिक की भूमि पर अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। टीम के द्वारा संबंधित क्षेत्र को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक जांच प्रारंभ की गई। साथ ही संबंधित एजेंसी को सूचना दी गई है, प्रशासनिक टीम भी मौके पर मौजूद है। शाम होने के कारण कल सुबह वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए पुलिस की रात्रिकालीन निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। जिला प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीपीएस एक्ट तथा एसएसएल की टीम, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम की उपस्थिति में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!