November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप,,,युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन…

राजपुर/शंकरगढ़। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली किए जाने के आरोप को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

    प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शंकरगढ़ को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि थाना शंकरगढ़ पुलिस द्वारा धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, बिना हेलमेट वाहन चालकों और वाहनों के दस्तावेजों की जांच के नाम पर क्षेत्र के लोगों से लगातार पैसे की अवैध वसूली की जा रही है।

     ज्ञापन में कहा गया है कि कई मामलों में नियम के अनुसार कार्रवाई करने के बजाय लोगों से पैसे लेकर उन्हें छोड़ दिया जाता है, जिससे क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं और जनता में रोष व्याप्त है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि बलरामपुर जिला के पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।

       इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरालाल यादव आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर धीरजन उरांव NSUI पूर्व जिला अध्यक्ष रुपेश यादव जिला सचिव लिदु लकड़ा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ओसपाल यादव सुनील पैकरा आशीष यादव जैद हसन उमेश भास्कर रीकेश यादव राजू यादव देवनारायण मरावी मुकेश यादव हेमंत यादव एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!