July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते हुआ गिरफ्तार,,,608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर आरोपी जेल दाखिल…

सरगुजा। आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 01-03-2026 को आबकारी उड़नदस्ता टीम को जिला सूरजपुर में तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीला कैप्सूल टैबलेट का सप्लाई करते हुए गिरफ्तार हुआ।

      दिनांक 1/3/2026 को जिला सूरजपुर में गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तिलसिवा ग्राउंड सूरज पुर के पास अभिषेक साहू अपने NISSAN MAGNITE कार क्रमांक CG29AG1098 में नशीला टैबलेट का सप्लाई करने वाला है। मुखबीर सूचना की पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तिलसिंवा ग्राउंड के चारों तरफ से घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए कार को देख उसमें बैठे व्यक्ति से उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम अभिषेक साहू निवासी गोविंदपुर साहू पारा जिला सूरजपुर बताया। उसने बताया कि मैं कलेक्ट्रेट सूरजपुर का चपरासी रहा हूँ अभी वर्तमान में तहसील विश्रामपुर में पदस्थ हूं।अभिषेक साहू के कार की तलाशी लेने पर कार के डैश बोर्ड में एक काले रंग के बैग में 560 नग ALPRAZOLAM TABLET तथा 48 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE बरामद की गई।। आरोपी अभिषेक साहू की लक्ज़री कार और समस्त कैप्सूल एवं टैबलेट को जब्त कर आरोपी अभिषेक साहू को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आज दिनांक 02-03-26 को न्यायालय सूरजपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता एवं नीरज चौहान की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!