July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

दूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर-एसपी ने लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में ली राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक,,,समन्वय और सजगता से कार्य करने के दिए निर्देश…

लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर होगी कड़ी निगरानी

बलरामपुरजिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में आगामी त्यौहारों, सीमावर्ती चेकपोस्टों की निगरानी, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले की सीमाओं पर स्थापित चेकपोस्टों में सख्त निगरानी रखने, वाहनों की नियमित जांच करने तथा खनिजों के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सतत अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी से कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने बैठक में कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी असामाजिक गतिविधि पर सतत निगरानी बनाएं रखे। उन्होंने सभी को समन्वय के साथ सजगता और सतर्कता से कार्य करने को कहा। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री अभिषेक गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!