July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला पंचायत सीईओ ने किया विद्यालय परिसर का निरीक्षण,,,निर्धारित मेन्यू नहीं पाए जाने पर जताई नाराजगी…

राजपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर द्वारा पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर तथा कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण।

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, द्वारा राजपुर के पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान अधीक्षिका अनुपस्थित पाई गई। गार्ड द्वारा पुछने पर अधीक्षिका को अम्बिकापुर जाना बताया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा रसोई कक्ष का निरीक्षण किया गया जिसमें रसोईयों से पुछताछ किया गया। जिसमें आलु, पत्ता गोभी की सब्जी, मसूर दाल व चावल बनाना पाया गया जिसमें उपस्थित छात्राओं के अनुपात में बनने वाले सामग्री की मात्रा काफी कम थी इसके बारे में पुछने पर रसोईया द्वारा बताया गया कि अधीक्षिका द्वारा इतना ही सामग्री देकर गई है। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदया द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्देश दिया गया कि उपस्थिति अनुपात में भोजन बनाया जावे, तत्पश्चात छात्राओं से अध्ययन, अध्यापन के संबंध एवं व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई।

        इसी तरह कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। जिसमें बच्चों से बात कर उनके समस्याओं से अवगत हुई, साथ ही दिवाल पर साप्ताहिक मेन्यू प्रदर्शित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मेन्यू बनाने हेतु निर्देशित किया गया तथा बच्चों से बातचीत कर समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को अपने बीच पाकर काफी हर्षित हुये। निरीक्षण दौरान राजपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे भी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!