September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न,,,केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश…

राजपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक राजपुर जनपद के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने की। बैठक में जिले में संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की स्थिति एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा की गई। सांसद श्री महाराज ने विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार्य नहीं की जाएगी। बैठक में समारी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
        बैठक में सांसद श्री महाराज ने स्थानीय बोली में संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि अधिक से अधिक नागरिकों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं पहुंचाई जाएं, ताकि उन्हें अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं की पहुंच दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों तक भी सुनिश्चित होनी चाहिए। सांसद श्री महाराज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। लेकिन इनका उद्देश्य तभी पूरा होगा जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर इन्हें धरातल पर उतारें। इस दौरान बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और माँगों से समिति को अवगत कराया, जिस पर सांसद ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
        बैठक में श्री महाराज ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र की योजनाओं का धरातल स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन अंतर्गत सभी सूचकांकों की गहन समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मनरेगा, आजीविका गतिविधि, जल संवर्धन और प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेते हुए उन्होंने इन कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने रबी फसल के लिए खाद, बीज की उपलब्धता के साथ तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देष दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं, ताकि वे इनका लाभ ले सकें। इस दौरान उन्होंने श्रीविधि का उपयोग कर खेती करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीयन कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
        स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले के अंतिम एवं दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की बात कही। इस दौरान सिकलसेल और टीबी का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति की सतत मॉनिटरिंग करने को कहा। बैठक में जल संवर्धन, जल जीवन मिशन और पीएम उज्ज्वला योजना के कार्यों की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान शिक्षा, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राशन भंडारण एवं वितरण सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद श्री महाराज ने अधिकारियों को वीबी जी राम जी के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देष दिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!