July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएम जनमन योजना के तहत गम्हार डीह से सरईडीह कोरवापारा तक सड़क निर्माण का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण

बलरामपुर,14 फरवरी। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने संयुक्त रूप से विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम भरतपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन गम्हार डीह से सरईडीह कोरवापारा तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आंकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता से दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों को सर्वसुविधायुक्त सड़क संपर्क से जोड़ना है। प्रधानमंत्री जनमन योजना का उद्देश्य आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों के बसाहटों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री बेंकर ने उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा कर सड़क निर्माण सबंधित जानकारी भी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद आवागमन में सुविधा होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंच आसान हो जाएगी। बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से भी काफी राहत मिलेगी।
       उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत गम्हार डीह से सरईडीह कोरवापारा तक प्रस्तावित यह सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!