July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नवविवाहिता की लाश कुँए में मिलने से मचा हड़कंप,,,पुलिस कर रही हर पहलुओं से जाँच…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा में एक नवविवाहिता की लाश कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से मचा हड़कंप। घटना के बाद सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कुँए से बाहर निकलवाकर पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलुओं से जाँच में जुट गई है।

       घटना रविवार सोमवार के दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे ग्राम कर्रा गेनवार की बताई जा रही है। मृतक 24 वर्षीय शिला लकड़ा रात में खाना खाने बे बाद सो गई जबकि उसका पति अमित लकड़ा देर रात लगभग 10 बजे तक क्रिकेट मैच देखने के बाद सोया। जब मृतक का पति देर रात बिस्तर से उठा तो उसने अपने बगल में पत्नी को नहीं देखा तो उसे पूरे घर में खोजबीन करने के बाद भी कहीं उसका पता नहीं चला। लेकिन उसका कुत्ता लगातार घर से कुएं की तरफ आ जा रहा था। कुत्ते की हरकत के बाद जब वह कुएं में टॉर्च की रौशनी से देखा गया तो शीला लकड़ा की लाश पानी में तैर रही थी। सूचना पर सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को निकालने के बाद जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि 2 साल शादी के हो जाने के बाद भी बच्चे नहीं होने से घर मे तनाव बना हुआ था और कल ही महिला अपने पति के साथ अंबिकापुर से बच्चा होने के लिए प्रार्थना करा कर घर आई थी। मामले में कई तरह के आरोप लग रहे हैं और पुलिस हर एंगल से जाँच कर रही है। मृतिका के माता-पिता ने हत्या का आरोप लगाया है वहीं पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को देखा तो उसमें कहीं भी चोट के निशान नहीं थे अब मौत के कारणों को जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!