May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बालक छात्रावास के भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने गए राजस्व कर्मचारियों पर मारपीट,,,पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार…

बलरामपुर/रामचंद्रपुर। बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान राजस्व अधिकारी कर्मचारियों की टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली गलौज कर लाठी डण्डा से हमला कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर पंद्रह लोगों को जेल भेज दिया गया है।

      पुलिस ने बताया कि दिनांक 11/12/2025 को प्रार्थी अश्वनी चंद्रा, तहसीलदार रामचंद्रपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश के परिपालन में दिनांक 09/12/2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिये तहसीलदार,नायब तहसीलदार, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारीयों के साथ पुलिस का बल उक्त भूमि से अवैध कब्जा धारियों को कब्जा हटाने एवं उनके निर्माण को तोड़ने के लिये कब्जाधारियों के विरूद्ध विधिवत कार्यावाही की जा रही थी। इसी दौरान उक्त आरोपीयों एवं इनके अन्य साथियों के साथ तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की एवं गाली गलौज कर लाठी डण्डा से मारपीट करते हुए हमला कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया एवं आरोपियों द्वारा 02 घंटे तक उन्हें घेरकर रखा गया एवं रोड को जाम कर दिया गया था।

       रामचंद्रपुर तहसीलदार अश्वनी चंद्रा के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर थाना रामचंद्रपुर में धारा 296, 351(3), 191(1), 221, 132 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे, आरोपीयों द्वारा विवेचना में पुलिस को कोई सहयोग नही किया जा रहा था। रामचन्द्रपुर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों का लगातार तलाश किया जा रहा था। फरार आरोपियों के संबंध में मुखबिर से ठोस सूचना प्राप्त होने पर मामले में फरार कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण :-

  1. सबर हुसैन पिता स्व हरीश हुसैन उम्र 45 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,
  2. जमरूददीन अंसारी पिता स्व अलाउददीन उम्र 42 वर्ष रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,
  3. गददा हुसैन पिता स्व अलाददीन 24 वर्ष, निवासी ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,
  4. फिदा हुसैन पिता स्व० हदीश हुसैन 38 वर्ष ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर
  5. शमसेर अंसारी पिता खूदा बख्श 22 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर,
  6. मोनिश रजा पिता अकबर अंसारी 19 वर्ष रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर
  7. इनताज अली पिता हसनुददीन जूलाहा उम्र 34 वर्ष रेवतीपूर थाना रामचंद्रपुर
  8. मुजाहिद हुसैन पिता वकील अहमद उम्र 30 वर्ष सा० अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर
  9. अरशद एजाज पिता तुफैल अहमद उम्र 34 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर
  10. गुलाम यजदानी पिता गुलाम जिलानी उम्र 25 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर
  11. शेरू मंसूरी पिता तसलीम मंसूरी 24 वर्ष, ग्राम रामचंद्रपुर थाना रामचंद्रपुर
  12. मकसूद आलम पिता महजूदीन उम्र 26 वर्ष सा० अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर
  13. मोसब्बर अंसारी पिता आबिद अंसारी उम्र 37 वर्ष कालिकापुर थाना रामचंद्रपुर
  14. आलम अंसारी पिता स्व० अलाउददीन उम्र 55 वर्ष कलिकापुर थाना रामचंद्रपुर
  15. इंतखाब अंसारी पिता मुस्ताक उम्र 32 वर्ष महाबीरगंज विजयनगर थाना रामानुजगंज

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!