July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला पंचायत सीईओ ने सुदूर अंचल चैनपुर में लगाई ‘आवास चौपाल’,पहाड़ी कोरवा परिवारों से की चर्चा

निर्माणाधीन आवासों और शौचालयों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

बलरामपुर ,7 फरवरी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने गत दिवस विकासखंड कुसमी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का सघन दौरा कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्राम पंचायत चैनपुर के सरगजोभी पारा में पहुँचकर ‘आवास चौपाल’ का आयोजन किया, जहाँ उन्होंने पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। सीईओ श्रीमती तोमर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के हितग्राहियों से सीधा संवाद करते हुए स्थानीय समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की प्रगति का अवलोकन किया और हितग्राहियों को अपने आवास शीघ्र पूर्ण कर गृह प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न दिखने पर उन्होंने मौके पर मौजूद मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


         इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सीईओ श्रीमती तोमर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के कार्यों की जानकारी लेते हुए महिला स्व-सहायता समूहों के साथ आत्मीय चर्चा की। उन्होंने समूह की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने और ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
    तत्पश्चात ग्राम पंचायत गजाधरपुर पहुंचीं, जहाँ उन्होंने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि भवन को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूर्ण करें।
सीईओ श्रीमती तोमर ने जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत करकली स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में संग्रहित धान के सुरक्षित रखरखाव और शीघ्र उठाव को लेकर समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जित धान का उठाव शीघ्र करें ताकि किसी भी प्रकार की क्षति न हो उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के रिकॉर्ड संधारण कार्य को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!