November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वास्थ्य, पोषण एवं मौलिक अधिकारों पर समूह की महिलाओं का आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बलरामपुर,7 फरवरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजन 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक जेंडर रिसोर्स सेंटर, बलरामपुर में आयोजित किया गया।
           प्रशिक्षण में बिहान के स्व सहायता समूहों की महिलाओं को जेंडर, फ़ूड हेल्थ न्यूट्रीशन वाश एवं सोशल इन्क्लूज़न विषयों पर कार्यरत मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे अपने-अपने समूहों तथा ग्रामीण समुदायों में जागरूकता ला सकें।
प्रशिक्षण में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को क्लासरूम ट्रेनिंग के साथ-साथ समूह चर्चा, अभ्यास सत्र तथा विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।

       सहभागी विधियों के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार, पोषण संबंधी व्यवहार, एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के मौलिक एवं कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, संपत्ति अधिकार, बाल विवाह निषेध, लैंगिक समानता , महिलाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
       प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिले में संचालित सखी सेंटर के प्रतिनिधियों द्वारा सखी सेंटर की भूमिका, उपलब्ध सेवाओं तथा संकट की स्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में विशेष जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर, काउंसलिंग सुविधाएँ, अस्थायी आश्रय, कानूनी सहायता एवं पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया ताकि वे अपने समुदाय की जरूरतमंद महिलाओं व किशोरियों को समय पर उचित सहायता तक पहुँचाने में मदद कर सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!