September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने को लेकर कांग्रेसीयों का प्रदर्शन,,,राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की तिथि 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित किए जाने को लेकर किसानों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। इसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की है।

      ज्ञापन में बताया गया है कि शासन की नीतियों और अव्यवस्थाओं के कारण बड़ी संख्या में किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। इससे किसान आर्थिक संकट और मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा धान खरीदी की घोषणा तो की गई लेकिन उसके अनुरूप पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कई जगह पटवारी द्वारा सत्यापन के नाम पर किसानों के द्वारा घर में रखे धान के बोरे की गिनती में गड़बड़ी करते हुए घटा दिया गया, जिससे एक बार के बाद अधिकांश किसान धान नहीं बेच पा रहे है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने मांग की है कि किसानों की स्थिति को देखते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी 2026 तक किया जाए ताकि सभी किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सकें।

       कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो किसानों के हित में आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। आंदोलन में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, खोरेन खलखो, लालसाय मिंज, जितेंद्र गुप्ता, राम बिहारी यादव, बृजेश मिश्रा, विद्यानंद दुबे, सुनील भगत, मनोज अग्रवाल, संतोष सोनी, विश्वास गुप्ता, रुपेश यादव, पी एन विश्वास, मुमताज अंसारी, संजय यादव, आकाश भारती, संतोष दास, देवबली टेकाम, पंकज ठाकुर, आलोक सिंह, पंकज यादव, संजीव गुप्ता, पंकज जायसवाल, विकाश यादव, लोकेश यादव, चाराचंद यादव, भोला राम, कृष्ण राम, अनुभव गुप्ता, कृपाल यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!