July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मंत्रिमंडल का हर मंत्री किसान परिवार से फिर भी किसानों की अनदेखी,,,आम आदमी पार्टी की प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन…

प्रदेश में आत्महत्या के लिए मजबूर किसानों की 28 फरवरी तक धान खरीदी करे सरकार – आम आदमी पार्टी

बलरामपुर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर बलरामपुर जिले के नया बाजार बस स्टैंड पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

     जिला अध्यक्ष जफर खान ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के खिलाफ एक के बाद एक नए नए षड्यंत्र कर आत्महत्या के लिए मज़बूर कर रही है। सरकार ने घोषणा की थी कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू की जायेगी,लेकिन सबको पता हैं कि सरकार ने लेट कर धान खरीदी की।कहीं पर 17 तारीख कहीं पर 18 तारीख और कई जगह तो 25 नवम्बर से खरीदी चालू की है और अब धान खरीदी 29 जनवरी को बंद कर रहे हैं जबकि सरकार ने 31 जनवरी तक धान खरीदने की बात कही थी, जो की अपनी बात से ही मुकर रही है। सरकार ने साजिश के तहत लाखों छोटे किसानों का जबरदस्ती रकबा समर्पण करवा रही है। वहीं कुछ किसानों को आज तक टोकन नहीं मिला है ना ऑनलाइन, ना ऑफलाइन। जो छोटे किसान थे उन्हें 1 टोकन, जो मीडियम किसान थे उन्हें 2 टोकन और बड़े किसानों को 3 टोकन दिया गया बावजूद इसके आज भी किसान अपनी पूरी धान नहीं बेंच पा रहें हैं। धान खरीदी केंद्र की प्रतिदिन लिमिट को सरकार ने इस बार कम कर दिया था जिससे किसान सिर्फ लाइन लगाकर अपना इंतजार करते परेशान ही दिखे। टोकन काटने से पहले पटवारी आरआई और तहसीलदार किसानों को घर में जाकर भौतिक सत्यापन कर धान चेक कर रहे हैं। सरकार की नज़र में क्या किसान चोर हैं? धान बोवाई से लेकर, कभी बीज नहीं, कभी यूरिया खाद नहीं, फिर एग्रीस्टेक में खराबी की बात कह पूर्व में ही लाखों किसानों का रकबा काट दिया गया।

      दरअसल सरकार की धान खरीदने की मंशा ही नहीं है इसके लिए अनेक बहाने बनाये जा रहें हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में लगभग 15 प्रतिशत किसान धान बेचने से वंचित रह चुके हैं और जो किसानों ने कर्ज लिया है उसे वह कैसे चुकायेगा इसलिए अब प्रदेश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। जिसकी पूरी जिम्मेदार विष्णु देव सरकार है।

       प्रदेश के मंत्रिमंडल में हर मंत्री किसान परिवार से है फिर भी किसानों की अनदेखी क्यों की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी किसान है लेकिन किसानों के लिए सशक्त आवाज नहीं उठा रहे हैं कांग्रेस भी सवालों के घेरे में है। किसानो की हितैषी बात करने वाली सरकार धान खरीदी में पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरकारी समितियों में भ्रष्टाचारी सिस्टम लाखों क्विंटल धान को चूहों द्वारा खा लिया ऐसा कहकर जनता के पैसे का भ्रस्टाचार कर रहें हैं और ये सरकार उसे रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। आज तक किसी अधिकारी पर एफ आई आर नहीं हुई यह किसान हितैषी नहीं किसान विरोधी सरकार है।सभी मांगों को लेकर प्रदेश में किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी द्वारा 29 जनवरी 2026 को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

      राज्य की भाजपा सरकार किसानों से जबरदस्ती रकबा समर्पण कराना बंद करे, टोकन के नाम पर भौतिक सत्यापन कर किसानों को अपमानित करना बंद करे ,सभी किसानों को समुचित टोकन व्यवस्था करे और धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक करे ताकि प्रदेश का अन्नदाता किसान अपनी सारी फसल को बेंच सके। इस एक दिवसीय आंदोलन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर, जिला अध्यक्ष जफर खान, जिला कोषा अध्यक्ष तिलकधारी टोप्पो, विधान सभा सह प्रापभारी इब्राहिम सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष ननकु यादव, पिंटू वर्मा, प्रमोद यादव, सुदेश्वर सिंह, और जिले के कई कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!